
एजेंसी : ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के ऑफिशियल रेसिडेंस से कार टकराने एक मामला सामने आया है। इस घटना के बाद वहां के स्कॉटलैंड यार्ड की टीम ने एक्शन लिया। कुछ देर के बाद ब्रिटिश स्कॉटलैंड यार्ड की टीम ने घटना को अंजाम देने वाले युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई । इसके बाद टीम द्वारा युवक से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री के ऑफिशियल रेसिडेंस को 10 डाउनिंग स्ट्रीट कहा जाता है। न्यूज एजेंसी की माने तो ब्रिटिश प्रधानमंत्री के ऑफिशियल रेसिडेंस की घटना गुरुवार शाम की है। इस घटना के छानबीन के बाद कहा जा रहा है कि यह घटना महज गलती से हुआ है।