
रिपोर्ट : बबलू कुमार
बाघमारा । मधुबन कोल वाशरी व जमुनिया नदी के समीप डोमचलकरी में रविवार को सार्वजनिक झारखंडी धार्मिक कुल देवता जहिरा बाबा का पूजा धूमधाम से मनाया गया। बाघमारा विधायक ढुलू महतो व उनके बड़े भाई शत्रुघ्न महतो भी जहिरा बाबा के पूजा में शामिल हुए एवं बाघमारा के जनता की खुशहाली के लिए जहिरा बाबा से प्रार्थना किया। जहिरा बाबा स्थान के पुजारी बैजनाथ राय ने बताया कि जहिरा बाबा सार्वजनिक झारखंडी कुलदेवता है। यहां इनकी स्थापना चार सौ वर्ष पूर्व भगवान राय ने किया था। तब से लेकर अब तक यहां हमेशा की तरह विधि विधान के साथ पूजा चलता आ रहा है। साथ ही जाहिरा बाबा भक्त राजेश रजवार, दुर्गेश रजवार, राजु रवानी बीरेंद्र रवानी, बीरू रजवार, संतोष चौहान व आस पास के लोगो का कहना है कि जहिरा बाबा के पास जो भक्त सच्चे मन से प्रार्थना करते है। उनकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। पूजा के दौरान डुमरा दक्षिण पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रंजीत हाडी, शंकर राय, संजय हाडी, इंद्र कुमार रवानी, मेधु, बजरंगी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

मौके पर मौजूद बाघमारा विधायक ढुलू महतो व अन्य