
एजेंसी : इजराइल के सुपरनोवा संगीत उत्सव पर हुई घटना को लेकर रिपोर्ट की ओर से एक बड़ा खुलासा किया गया है। रिपोर्ट ने कहा है कि इजरायल को सुपरनोवा संगीत उत्सव पर खतरे की जानकारी थी । रिपोर्ट की माने तो 7 अक्टूबर को हमास के हमले से कुछ घंटे पहले इजराइल के खुफिया और सैन्य अधिकारियों ने बैठकें भी की थीं। लेकिन उक्त बैठक में शामिल अधिकारियों ने सुपरनोवा संगीत उत्सव के खतरे को अधिक गंभीरता से नहीं लिया । इस बात को कहकर टाल दिया था कि गाजा सीमा पर हमास के आतंकी महज ट्रेनिंग कर रहा है । इस तरह इजराइल के खुफिया तंत्र और सेना के आधिकारियों की ये चूक भारी पड़ गई। जिससे सैकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।