
मुंबई : बॉलिवुड के जाने माने अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या रॉय के बीच घर को लेकर एक अफवाह बहुत तेजी से फैल रही है । कहा जा रहा है कि अभिनेत्री ऐश्वर्या ने अपने पति अभिषेक का घर छोड़ दिया है। यह खबर क्षेत्र में फैलते ही इंटरनेट पर तहलका सा मचा हुआ है। इस बात पर थोड़ा विराम लगने की बात यह है कि अब इन खबरों को ऐश्वर्या राय और उनके पति अभिषेक बच्चन ने इसे पूरी तरह से अफवाह बताया है। कहा जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व ही ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। जिसके बाद ही लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हो रही थी।