
एजेंसी : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले से एक तेज रफ्तार कार टकरा जाने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह घटना तब घटी जब जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन अभियान कर्मचारियों के साथ एक कार्यक्रम में गए थे । मीडिया रिपोर्ट ने जो खबर दी है उसमें कहा गया है कि रविवार को डेलावेयर के विलमिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के काफिले से एक कार टकरा गई। इस खबर की पुष्टि करते हुए एसोसिएटेड प्रेस ने खबर को प्रकाशित किया है। जिसमें प्रेस ने जानकारी देते हुए कहा है कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा।