
एजेंसी : पाकिस्तान में नित्य नए कोई न कोई समस्या सुनने को मिल रहा है। पाकिस्तान में समस्याओं के कुंभ से ही एक समस्या उभरकर सामने आई है। जिसमें से बीते दिन पाकिस्तान लोगों को इंटरनेट सर्विस में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.। वहां के लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी यूज करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस विषय की जानकारी पाकिस्तानी न्यूज चैनल डॉन ने इंटरनेट मॉनिटर नेटब्लॉक्स के हवाले से यह जानकारी दी है। कहा जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की PTI के वर्चुअल शक्ति प्रदर्शन के दौरान यह समस्या उत्पन्न हुई है। कहा जा रहा है कि पीटीआई की वर्चुअल रैली रात करीब 9 बजे आरंभ होने वाली थी।