
बाघमारा : मधुबन थाना अंतर्गत सिनीडीह शिव हनुमान मंदिर के ठीक समीप एनएच- 32 रोड पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जाता है कि मृतक की पहचान महेशपुर निवासी गणेश कर्मकार के छोटे पुत्र गुड्डू कर्मकार के रूप में हुई हैं।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पिकअप बेन के चालक काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था.। तभी पिकअप वैन चालक ने वाहन पर से अपना संतुलन खो दिया और मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। और घटना के बाद पिकअप वैन चालक गाड़ी लेकर दुर्घटना स्थल से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोगों में पीछा कर तृप्ति होटल के पास पिकअप वैन को पकड़ लिया है। मौका देखकर चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामिणो ने एनएच -32 रोड का परिचालन रोक सड़क को जाम कर दिया है। पुलिस दुर्घटना स्थल पर मौजूद हैं।
