
नई दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से ही तैयारी करनी शुरू कर दी है। इसको लेकर भाजपा हाईकमान ने प्रदेश के वरीय नेताओं को दिशा निर्देश देने के साथ साथ पूरी तैयारी से जुटने की बात कही है। सूत्रों से एक बात छन कर सामने आ रही है कि लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले ही भाजपा हाईकमान अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दे सकती है। नेताओं का मानना है कि विधानसभा चुनावों की तर्ज पर ही आगामी लोकसभा चुनाव में कुछ उम्मीदवारों की घोषणा चुनावों की तारीख का ऐलान होने के पूर्व ही किया जा सकता है। पार्टी से जुड़े सू़त्रों से यह भी खबर सामने आ रही है कि भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची अगले साल 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही जारी किया जा सकता है।