
एजेंसी : अमेरिका के कैलिफोर्निया के नेवार्क में एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर हिंदुओं के दिलों में एक ठेस पहुंचाई है। कहा जा रहा है कि खालिस्तान समर्थकों ने हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर अमेरिकी प्रशासन को एक तरह से चुनौती भी दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त मंदिर की बाहरी दीवारों पर भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थन में नारे लिखे हैं। इतना ही नहीं कट्टरपंथी खालिस्तान समर्थकों ने मंदिर को क्षतिग्रस्त भी कर दिया है। बताया जा रहा है कि खालिस्तान समर्थकों ने जिस हिंदू मंदिर को निशाना बनाया है वह मंदिर स्वामीनारायण मंदिर है। जो उक्त मंदिर के दीवार पर काले रंग से आपत्तिजनक बातें लिखी गई है। घटना की सूचना मिलते ही अमेरिकी नेवार्क पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच करने में जुट गई।