
डेस्क : मनुष्य के स्वास्थ संबंधी बीमारियों को दूर करने के लिए कई तरह की वस्तु उपयोगी तो है वहीं तुलसी के बीज भी एक खास गुणकारी औषधि जाने जाते हैं। स्वास्थ्य संबंधी जानकार बताते हैं कि तुलसी के बीच में मौजूद फ्लेवोनोइड्स मनुष्य के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। जिससे मनुष्य में वायरस संबंधित बीमारी तुरंत असर नहीं करता है। तुलसी के बीजों के एंटीस्पास्मोडिक गुण खासकर सर्दी और खांसी के इलाज में काफी मददगार साबित होता है। जानकारों का कहना है कि तुलसी के बीज और शहद का मिश्रण सेवन करने से मनुष्य को खांसी से राहत मिलता है। इसके अलावा रक्तचाप और शर्करा के स्तर को कम करने में भी तुलसी के बीज काफी फायदे मंद है।