
नई दिल्ली : वर्ष 2024 की पहली छमाही में आम चुनाव होने के पूर्व ही पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट आ सकती है। यह बात सरकारी सूत्रों के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्टों में तैरकर सामने आई है। हालांकि इस खबर को अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई हैं। सरकारी सूत्रों के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला केंद्र सरकार चुनाव से पूर्व ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने पर विचार कर रहा है। सू़त्रों से यह भी खबर सामने आ रही है कि पेट्रोल की कीमत में 4-6 रुपये प्रति लीटर की कमी की जा सकती है।