
दिल्ली : Vivo ने भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन को लांच किया है एक स्मार्टफोन X100 और दूसरा स्मार्टफोन X100 Pro है। कहा जा रहा है कि यह दोनों स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 चिपसेट के साथ बाजार में लॉन्च किए गए। वो ने इन दोनों सेट पर जो दाम लगाया है उसमें X100 Pro की कीमत₹ 89,999 रुपए हैं तो वही Vivo X100 के 12 जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत 63,999 रुपए और 16 जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत 69,999 रुपए है। ध्यान रहे X100 Pro मॉडल की सेट सिर्फ सिंगल कलर ऑप्शन ब्लैक में बाजार में ग्राहक खरीद सकते है।