
नई दिल्ली : ड्राइवरों की हड़ताल को लेकर फिर से अफवाह फैल रही है कि हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक ड्राइवर पूरे देश में फिर हड़ताल करेंगे । देश के हर जगह से उठने वाले फिर से हड़ताल की अफवाह को खारिज करते ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) के अध्यक्ष बाल मलकीत सिंह ने अपना बयान जारी कर कहा है कि हर जगह अफवाहें हैं कि हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक ड्राइवर पूरे देश में फिर हड़ताल करेंगे। उन्होनें इस अफवाह को खारिज करते हुए ट्रक ड्राइवरों को कहा कि . मैं सभी को बताना चाहता हूं कि सरकार ने कानून को वापस ले लिया है.। इसलिये उन्होनें सभी से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने रोजमर्रा के कामों पर ज्यादा ध्यान दें।