
नई दिल्ली : भगवान रामलला प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन 22 जनवरी को होना सुनिश्चित किया गया है।जिसको लेकर सभी तरह की तैयारी की जा रही है । वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन लेकर तैयारी भी जोरों पर की जा रही है। जिसको लेकर प्रधानमंत्री कर्यालय का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को यहां पहुंचने की सूचना है । कार्यालय से जो दल अयोध्या आयेंगे उसमे पीएमओ के अधिकारियों के साथ-साथ एसीपीजी के उच्च अधिकारी भी क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे । कहा जा रहा है कि पीएम कार्यालय से आने वाले प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था और उनके दौरे से जुड़ी सभी तरह की तैयारियों की समीक्षा करेगें। मालूम रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के भाग लेने के लिए 22 जनवरी को अयोध्या पधार रहे हैं।