
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें अब बढ़ सकती है। क्योंकि सीएम के रांची स्थित उनके आवास में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम उनसे पूछताछ करने पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) सीएम हेमंत सोरेन को 7 बार समन जारी कर चुकी है। जो ईडी द्वारा सीएम को 7वे समन भेजे जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी ओर से ईडी को एक पत्र लिखा। जिसमें सीएम सोरेन ने ईडी को पत्र लिखकर 20 जनवरी को सीएम आवास आकर उनका बयान दर्ज करने की बात कही थी। मालूम हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उपर लगे कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनसे पूछताछ करने के लिए सात बार समन भेज चुका था।