
डेस्क : मोबाइल के क्षेत्र में सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है । जिसमें अब मोबाइल पार्ट्स की इंपोर्ट ड्यूटी को घटाकर
सरकार ने मोबाइल ग्राहकों के लिए एक फायदे का काम किया है। केंद्र के मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखरी बजट 1 फरवरी को आरंभ होगा । मोबाइल ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने मोबाइल पार्ट्स पर लगने वाले इंपोर्ट ड्यूटी को 15% से घटकर 10% कर दिया है। सरकार के इस फैसले से आने वाले दिनों में ग्राहकों को मोबाइल सस्ते दामों पर उपलब्ध होगा । यदि देखा जाए तो सरकार के इस फैसले से मोबाइल की मैन्युफैक्चरिंग कास्ट घटेगी। जिससे मोबाइल के दामों में कमी आएगी और ग्राहकों को इसका सीधा फायदा होगा । और ग्राहकाें को सस्ते दामों पर मोबाइल उपलब्ध होगा।