
नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट 2024 पेश किए जाने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिम बजट पर देश को संबोधन में कहा कि आज का यह बजट अंतरिम बजट है। उन्होनें कहा कि यह अंतरिम बजट तो है ही यह बजट समावेशी और इनोवेटिव भी है। मोदी ने आगे कहा कि यह बजट विकसित भारत के यह चार स्तंभ युवा, गरीब, महिला, किसान सभी को सशक्त करने वाला है। जो यह बजट आने वाले दिनों में देश के भविष्य के निर्माण का बजट है।