
एजेंसी : इराक की राजधानी बगदाद में एक ड्रोन हमला होने की खबर सामने आई है। यह ड्रोन हमला बुधवार को अमेरिका की ओर से किया गया है । जिसमें एक कार को निशाना बनाया गया। कहा जा रहा है कि अमेरिकी ड्रोन ने जिस कार को निशाना बनाया उस कार में ईरान समर्थित मलेशिया समूह कताइब हिजबुल्लाह के शीर्ष कमांडर सहित 3 लोग सवार थे।जो इस ड्रोन हमले में मारे गए हैं। कहा जा रहा है कि शक्तिशाली कताइब हिजबुल्लाह के कमांडर और उसके 2 सहयोगी भी कार पर सवार थे । जो अमेरिकी ड्रोन में अपनी सटीक निशाना बनाते हुए उस कार पर हमला किया। जिससे तीनों के मारे जाने की खबर आई है । हालांकि इस घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है । घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि जब अमेरिकी ड्रोन से उस कार पर हमला किया गया तब घटना के बाद वहां आसपास मौजूद सैकड़ो लोग जमा हो गए।