
बाघमारा । कतरास निचितपुर रेल लाइन पर शनिवार देर रात एक ट्रेलर गाड़ी निचितपुर रेलवे फाटक से पहले लोहे की बेरियर में फस गई। जिससे बेरियर टूट कर ट्रेलर गाड़ी के ऊपर गिर गई। साथ ही ट्रेलर गाड़ी का आगे का हिस्सा रेलवे ट्रेक पर आ गई। इस बीच कतरास राजगंज सड़कमार्ग पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर कतरास पुलिस और रेल पुलिस मौके पर पहुची और जेसीबी मशीन की सहायता से ट्रेलर गाड़ी के ऊपर गिरी लोहे की बेरियर को हटाई। इसके बाद ट्रेलर गाड़ी को भी रेल ट्रैक हटाई गई। जिसके बाद उक्त सड़कमार्ग पर गाड़ियों का आवागमन शुरू हुआ। इस घटना की वजह से करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।