
नई दिल्ली : नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करने में केन्द्र सरकार कभी भी बड़ा फैसला ले सकता है। इसी अधिनियम लागू करने को लेकर सू़त्रों से जो खबर सामने आ रही है उसमें यह कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले केंद्र सरकार किसी भी समय नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करने को लेकर अधिसूचना जारी कर सकती है। कहा जा रहा है कि भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों को यहां की नागरिकता हासिल करने के लिए आवदेन कर सकता है।