
एजेंसी : पिछले 6 महीने से इजरायल और गाजा के बीच जारी लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच इजरायल के बीच और एक युद्ध का खतरा मंडराना शुरु हो गया है। खबर यह है कि ईरान ने इजरायल पर हमले करने की पुरी तैयारी कर दी है। इतना ही नहीं ईरान ने इजरायल पर हमले की चेतावनी देने के साथ साथ अमेरिका को भी बीच में नहीं आने की बात कह दी है। ईरान ने अमेरिका को इस मामले में अलग हटने की बात कहते हुए कहा है कि सीरिया में अपने वाणिज्य दूतावास पर किए गए हमले की जवाबी कार्रवाई के लिए तैयारी कर रहें है। इन्हीं कारणों से ईरान ने अमेरिका को इस मामले में पीछे हटने की बात कही है।