
नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है । इस पावन बेला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवरात्रि के पहले दिन लोगों को शुभकामनाएं देने के साथ ही एक्स हैंडल पर अपने विचार को लिखा। उन्होनें एक्स हैंडल पर कहा है कि नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री के चरणों में मेरा नमन और वंदन। आगे उन्होंने लिखा कि देवी मां मेरे देश के सभी परिवार वासियों के जीवन में नई शक्ति और ऊर्जा का संचार करें। इस तरह आज से आदि शक्ति मां दुर्गा की आराधना का महापर्व चैत्र नवरात्रि आरंभ हो गया। जो पीएम ने सभी को शुभकामनाएं दी है।