
बाघमारा : बरोरा थाना क्षेत्र के पोचरी बस्ती के ग्रामीण सड़क पर शुक्रवार दोपहर को ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही पोचरी बस्ती निवासी 32 वर्षीय मेघलाल कुमार राय की दर्दनाक मौत हो गई। वही दुर्घटना के बाद घटना स्थल चालक ट्रैक्टर समेत भाग निकला। जिसके बाद ग्रामीणों ने मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग को लेकर थोड़ी देर के लिए ग्रामीण सड़क को जाम भी कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बरोरा पुलिस घटना स्थल पहुंची और ग्रामीणों को समझा भुझा कर शांत किया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया और शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करने की बात कही। मृतक की पत्नी आशा देवी ने घटना से संबंधित लिखित शिकायत बरोरा पुलिस को दिया है। वही ग्रामीणों के मुताबिक ट्रैक्टर खोनाठी रथटांड का बताया जाता है। फिलहाल बरोरा पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। मृतक दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था। मृतक आने पीछे पत्नी समेत दो छोटे बच्चें छोड़ गया।

मृतक मेघलाल कुमार राय की फाइल फोटो