
एजेंसी : अफगानिस्तान के बघलान प्रांत में भारी वर्षा से भीषण बाढ़ आने की खबर सामने आई है । भारी वर्षा होने के कारण हज़ारों लोग काफी प्रभावित हुए हैं । बघलान प्रांत में आए भीषण बाढ़ के कारण 50 लोगों के मौत होने की सूचना सामने आई है। हालांकि इस वर्षा के कारण वहां अब तक कितने लोगों की जान गई है इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है । लेकिन इस भीषण बाढ़ से कई घरों के साथ-साथ लाखों रुपए की संपत्तियों को कोई नुकसान पहुंचा है । इस भीषण बाढ़ के कारण अब तक वहां हजारों लोग बेघर हो गए हैं जिसका अभी तक किसी तरह का कोई अता पता नहीं चल पाया है। सू़त्रों से जो खबर सामने आई है उसमें यह कहा जा रहा है कि अब तक जो 50 लोगों की मौत हुई है उसकी संख्या भी बढ़ने का पूरी संभावना है।