पीएम मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के पद पर ली शपथ

0
fastlive news

नई दिल्ली : एन डी ए संसदीय दल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेता चुने जाने के बाद आज शाम को प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातर तीसरी बार पीएम पद की शपथ लिए । इसके बाद ही केबिनेट मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जे पी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान ने शपथ लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बराबरी कर लिए हैं। मालूम रहे कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू लगातार तीन बार देश के प्रधानमंत्री के पद पर रह चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा 71 मंत्रियों ने ली शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रुप में तीसरी बार शपथ लिए है। वहीं पीएम मोदी के साथ 71 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ लिए है। आज के इस शपथ ग्रहण समारोह में 71 मंत्रियों में से 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री और 36 ने राज्य मंत्री के रुप में शपथ ग्रहण किए हैं। कहा जा रहा है कि इन 71 मंत्रियों में 27 ओबीसी तथा 10 एससी वर्ग से आते हैं।

मोदी के मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कैबिनेट मंत्री के पद पर शपथ लिए। मालूम रहे कि लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा सीट से 8 लाख से अधिक मतों से विजयी प्राप्त कर सांसद बने हैं। इसके अलावा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लिए। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद भाजपा ने उन्हें हरियाणा के करनाल सीट से प्रत्याशी बनाया था

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन