
एजेंसी : दक्षिण कोरिया के कोरियन एयर के एक विमान को इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। कोरियन एयर के एक विमान KE189 को इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग इसलिए करनी पड़ी कि उक्त विमान कुछ ही समय के दरम्यान ही अचानक 30,000 फीट की ऊंचाई से 9,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गई। जिससे विमान में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। कहा जा रहा है कि उक्त विमान के अचानक उतनी ऊंचाई पर चले जाने के कारण विमान में सवार यात्रियों के सांस लेने में काफी काफ़ी परेशनी होने के साथ ही साथ कानों में दर्द भी होने लगा। कहा जा रहा है कि विमान के प्रेशर सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके कारण विमान को दक्षिण कोरिया के इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा।