
नई दिल्ली : देश के सेना प्रमुख की एक खबर आई है। जिसमें यह कहा गया है कि जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नए सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला है। वर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे आज ही सेवानिवृत्त होने के कारण जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नया सेना प्रमुख बनाया गया है। इस तरह जनरल उपेंद्र द्विवेदी देश के 30 वें सेना प्रमुख बन गए हैं। मालूम रहे कि इसके पूर्व जनरल उपेंद्र द्विवेदी भारतीय सेना के उप प्रमुख के पद पर अपना कार्यभार संभाल चुके हैं। और वह उत्तरी सेना की कमान भी संभाल चुके हैं। इस तरह उत्तरी सेना की कमान संभालने से उन्हे चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर व्यापक ऑपरेशनल अनुभव रखने की जानकारी भी है।