
नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में इन दिनों तापमान में आई गिरावट के कारण कपकपाती ठंड ने भी दस्तक दे दी है। दिसंबर महीना में देश के कई राज्यों में कपकपाती ठंड और घने कोहरे रहने की पूरी संभावना है। दिसंबर में आने वाले ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने भी कई राज्यों को अलर्ट कर दिया है। कहा जा रहा है कि अगर दिसंबर महीना में सरकार की ओर से गरीबों के लिए रैन बसेरा का इंतजाम नहीं किया गया तो गरीब को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अतः इतना तो निश्चित है कि गरीबों को ठंड से बचाने के लिए सरकार को रेन बसेरा का इंतजाम करना पड़ेगा। जो खबर सामने आ रही है उसमें यह कहा जा रहा है कि दिसंबर महीना के आरंभ होते ही देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। इसलिए मौसम विभाग ने भी सभी राज्यों को अलर्ट कर दिया है।