दो गुटों के समर्थकों बीच हुई हिंसक घटना के मामले में आइजी-डीआइजी ने की जांच

0
fastlive news

कतरास : धर्माबांध ओपी क्षेत्र के बाबूडीह में संचालित हिल टाप आउटसोर्सिंग कंपनी में अपनी वर्चस्व कायम करने को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक घटना के बाद शुक्रवार को कोयला प्रक्षेत्र के आइजी माइकल एस राज, डीआइजी सुरेंद्र झा, एसएसपी ह्रदीप पी जर्नादनन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच करने पहुंचे अधिकारियों की टीम आउटसोर्सिंग कंपनी के चहारदीवारी निर्माण स्थल पर गई और घटनास्थल का एक एक विंदू की जांच कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। घटना में गोलीबारी, बमबाजी, आगजनी स्थल के अलावा आसपास के जंगलों में सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान वरीय अधिकारी बम मिलने की स्थानों, बाइकों में आग लगाई गई स्थानों सहित कईं मुख्य जगहों का बारीकी से निरीक्षण किया। सर्च अभियान के दौरान अधिकारियों के साथ बम‌ निरोधक दस्ता की टीम भी मौजूद थी। अभियान के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से दर्जनों जिंदा बम, चार जिंदा कारतूस, कई खोखे बरामद कर साक्ष्य इक्ट्ठा किए। इसके अलावा पुलिस ने जंगल-झाड़ियों से जूता, टोपी सहित अन्य सामानों को भी बरामद किया है।

मालूम हो कि गुरुवार को धर्माबांध ओपी क्षेत्र के बाबूडीह में संचालित हिल टाप आउटसोर्सिंग कंपनी में चहारदीवारी निर्माण के दौरान वर्चस्व कायम करने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई। जिसमें गोलीबारी, बमबाजी, आगजनी की घटना घटी थी। जो इस घटना में बाघमारा के एसडीपीओ घायल हो गए थे। जिसका इलाज फिलहाल दुर्गापुर में चल रहा है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन