
नई दिल्ली : श्रीराम लला के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का प्रथम वर्षगाठ का कार्यक्रम 11 जनवरी आज से आरंभ हुआ। इस पावन वेला के शुभ अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश वासियों को राम मंदिर के प्रथम वर्षगाठ पर ढेर सारी बधाई दी है। मालूम हो कि पिछले साल देश के पीएम नरेंद्र मोदी के करकमलों द्वारा 22 जनवरी 2024 को भगवान श्री राम लला के भव्य श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का धार्मिक अनुष्ठान किया गया था। जो इस वर्ष धार्मिक जानकार के अनुसार 11 जनवरी को ही सुनिश्चित किया गया। जिसके कारण आज से ही इस धार्मिक कार्यक्रम का अनुष्ठान किया जा रहा है। भगवान श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के प्रथम वर्षगाठ के पावन वेला के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को अपने संबोधन में कहा है कि भगवान श्रीराम का यह मंदिर हमारी संस्कृति है। जो अध्यात्म की महान धरोहर है। उन्होंने आगे कहा है कि भगवान श्रीराम लला का भव्य मंदिर हमारे विकसित भारत के संकल्प सिद्धि के लिए एक प्रेरणा है।