
नई दिल्ली : आस्था का महाकुंभ देश ही नहीं विदेशों के लोग भी इस पर विशेष ध्यान देकर इसकी गुणवता की जानकारी ले रहे है। तभी तो आज के दिनों में विश्व के सनातन धर्म से जुड़े लोग ही नहीं इस्लामिक देशों के लोग भी गूगल पर सर्च कर इस महाकुंभ में अपनी रूची दिखा रहे है। महाकुंभ को लेकर गूगल ट्रेड्स की बातो पर यदि विश्वास किया जाए तो आज के दिनों में महाकुंभ को लेकर इस्लामिक देशों में भी इस आयोजन पर वहा के लोग काफी सर्च कर इसकी खासियत की जानकारी ले रहे है। कहा जा रहा है कि पूरे विश्व में गूगल पर महाकुभ की तैयारी की सबसे ज्यादा जानकारी लेने की होड़ यदि दिख रही है तो वह पाकिस्तान के लोगों की है। जो सबसे आगे है। वहीं पाकिस्तान के अलावा कतर, यूएई और बहरीन जैसे इस्लामिक देशों के लोग भी इस आस्था के महाकुंभ का गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च कर इसकी जानकारी ले रहे है।