
एजेंसी : अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी विदाई भाषण में देश को संबोधित किया। राष्ट्रपति बाइडन ने अमेरिका के राजधानी वॉशिटन डीसी के ओवल कार्यालय में अपने विदाई भाषण में देश में बढ़ते कुलीन तंत्र के चलते अमेरिकियों से सावधान रहने की बात कही। मालूम रहे कि वाशिगटन डीसी के ओवल कार्यालय से बाइडन का पांचवां और आखरी संबोधन है। लेकिन बाइडन के इस भाषण के बाद इस बात को लेकर तरह तरह की चचाएं सामने आ रही है कि वर्तमान राष्ट्रपति बाइडन ने एक बार भी अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम अपने इस विदाई भाषण के दौरान नहीं लिया।