
रांची : रांची से एक बार फिर राजनीति से जुड़े एक नेता की हत्या किए जाने का सनसनी खेज खबर आई है। मालूम रहे कि पिछले दिनों भाजपा नेता की हत्या किए जाने के महज कई दिन बाद ही अपराधियों ने एक आजसू नेता की गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना पंडरा ओपी क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस घटना में शामिल अपराधियों के बारे में गहन जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को गिरफतार करने के लिए जांच कर रही है। इस तरह महज कई दिनों के अंदर दो राजनीतिक नेताओं के हत्या हो जाने को लेकर लोगों में आक्रोश ज्यादा है। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों की गिरफतारी की मांग जनताओं ने जल्द से जल्द की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घटना स्थल के समीप ही श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा था। वहीं पर अपराधियों ने मौके का फायदा उठाकर इस हत्या की घटना को अंजाम दिया और भीड में मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर जांच में जुटी है।