
नई दिल्ली : गर्मी के दस्तक देने के साथ ही देश के कई राज्यों में पारा चढ़ता दिख रहा है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने भी आने के कई दिनों में हीट वेब को लेकर रेड अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी है। गर्मी को लेकर मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने हीट वेव के संबंध में गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया है। देश के कई राज्यों में गर्मी की प्रकोप की स्थिति की जानकारी जो सामने आई है उसमें पश्चिम राजस्थान में अगले दो दिन, हरियाणा में अगले चार दिन तथा दिल्ली में अगले तीन दिन तक हीट वेव की स्थिति बने रहने की बात मौसम विभाग की ओर से कही गई है। वहीं मौसम विभाग ने जहा लोगों को सावधान रहने की बात कही है। वहीं इस बात की भी जानकारी दी है कि आने वाले तीन चार दिन बाद इन राज्यों के तापमान में थोडी गिरावट आने की संभावना है। इतना तो निश्चित है कि आने वाले दो दिनों तक देश के इन राज्यों में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।