
धनबाद। धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) द्वारा रविवार को धनबाद क्लब में वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नव-निर्वाचित गवर्निंग काउंसिल सदस्य, धनबाद बार एसोसिएशन अधिवक्ता जय शंकर (जय सिंह) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। समारोह में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, डीसीए अध्यक्ष मनोज कुमार, डीपीएस धनबाद की प्राचार्य डॉ. सरिता सिन्हा, धनबाद के पूर्व महापौर चंद्र शेखर अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस दौरान अतिथियों ने अधिवक्ता जय सिंह को धनबाद बार संघ चुनाव में गवर्निंग काउंसिल सदस्य पद पर विजय की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अधिवक्ता जय सिंह ने सभी शुभचिंतकों एवं गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान और शुभकामनाएँ उन्हें समाज एवं पेशे के प्रति और अधिक निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगी।