नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति ने मनाया स्थापना दिवस

0
fastlive news

धनबाद। नेताजी सुभाष चंद्र बोस समिति श्याम नगर ने रविवार को प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। संस्था के एक वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फाउंडेशन डे के मौके पर समिति के सदस्यों की उपस्थिति में केक काटकर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर रोटी बैंक युथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर ने समिति के सभी सम्मानित सदस्यों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राकेश कांति विश्वास ने की। वहीं सचिव दिलबाग सिंह एवं कोषाध्यक्ष राजीव बनर्जी मौजूद रहे। इस दौरान बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य अतिथि गोपाल भट्टाचार्जी एवं पवन अग्रवाल ने संस्था की उपलब्धियों की सराहना करते हुए समाजसेवा में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में रोटी बैंक युथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर, संयोजक राजेंद्र प्रसाद साहू, समिति के मीडिया प्रभारी नीलकमल खवास, विश्वजीत मुखर्जी, रमेश यादव, प्रदीप श्रीवास्तव, हसन जहांगीर, सोनू, प्रदीप बौरी, संदीप साव, रिंकू साव, मिंटू साव, सुमेश साव, नीलम शर्मा, मुस्कान परवीन, मंजू सिंह, अंकिता विश्वास, पूर्णिमा विश्वास सहित बड़ी संख्या में सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news