
धनबाद : राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के अध्ययन केंद्र का उद्घाटन उपायुक्त आदित्य रंजन द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने कहा कि कौशल-आधारित शिक्षा को सुदृढ़ करने तथा डिजिटल इंडिया के विज़न को आगे बढ़ाने की दिशा में NIELIT Ranchi ने 8 जनवरी को पॉलीटेक्निक धनबाद के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। आगे उपायुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत धनबाद में डिजिटल साक्षरता एवं उभरती प्रौद्योगिकियों से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रम निःशुल्क संचालित किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों एवं युवाओं के कौशल विकास तथा उनकी रोज़गार-योग्यता को बढ़ावा मिलेगा। उदघाटन के दौरान मुख्य रूप से वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार,उप विकास आयुक्त सन्नी राज, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, धनबाद पॉलिटेक्निक के प्राचार्य राजेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।