
कतरास : जोगता नागरिक समिति के सौजन्य से सोमवार को सिजुआ स्टेडियम में स्वास्थ जाच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान जिम्स हास्पिटल कोलकाता के डाक्टरों की टीम मुख्य रूप से मौजूद थे। डाक्टरों की टीम ने लोगों की आंख, शुगर, बीपी, आदि की जांच कर आवश्यक परामर्श दिए । डा. संजय राय ने स्वास्थ्य जांच की। मौके पर बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा, शंकर चौहन, नन्दु सेनगुप्ता ,पप्पु खान, मन्नु महतो ,एस के मोबीन, श्रीधर पाण्डे, मंगल चौहान , बिन्दवा देवी, कौशल्या देवी आदि मौजूद थे।