
कतरास : जोगीडीह कोलियरी में ट्रामर के पद पर कार्यरत मृत बीसीसीएल कर्मी रमेश बेलदार के आश्रित को नियोजन की मांग को लेकर गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय के गेट के पास प्रदर्शन किया। मृतक के आश्रित को नियोजन देने की मांग को लेकर परिजन और एटक एवं संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। जिसमें बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के प्रयास से महाप्रबंधक कार्यालय में वार्ता हुई। जिसमें विधायक ने बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन मे निदेशक मानव संसाधन से दूरभाष पर बात की । जहां दोनों के बीच साकारात्मक वार्ता हुई। जिसमें आश्रित पुत्र को नियोजन देने पर सहमति हुई। वार्ता के दौरान एटक की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण महतो, क्षेत्रीय सचिव बसंत शर्मा, संतोष गोरी, नर्मदेश्वर पांडे, सुधा सिंह, संजय रवानी, सोनाराम महतो एवं आश्रित परिवारों के साथ सुरेश साहू, सरिता देवी, राजकुमार चौहान मौजूद थे। विधायक शत्रुघ्न महतो ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।