
धनबाद : : बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर
शीतलपुर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में कार्यरत मजदूरों ने मंगलवार को धरना दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने संवेदक, एसईपीसी कंपनी, जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया । मजदूरों का कहना है कि मार्च 2025 से उन लोगों का मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। मई 2026 में संवेदक द्वारा 4 महीने का मानदेय का भुगतान कर अगले 2 महीने में पूरी बकाया देने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। मजदूरों ने उपायुक्त समेत सांसद, विधायक के अलावा अन्य कई वरीय पदाधिकारीयों को लिखित आवेदन देकर बकाया भुगतान की मांग की है। धरना में अनुरंजन कुमार, पिंटू सरखेल, दिलीप रजक, निमाई कुंभकार, सुजय दास, दीपक महतो, डेविड रोहन महतो आदि लोग मौजूद थे।