
कतरास: बाघमारा थाना क्षेत्र के बड़ा पाण्येडीह में मंगलवार को
दो पड़ोसियों के बीच मारपीट की घटना घटी । इस घटना में एक पक्ष के सुमन कुमार सिन्हा नामक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित सुमन ने सोनू उर्फ राहुल साव के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने दिए गए शिकायत में कहा है कि सोनू ने उसके प्लांट के मिनी हाइवा को रोककर ड्राइवर को गाली गलौज एवं वाहन का शीशा फोड़ने की धमकी दी। इसी मामले में जब उसे समझाने गया तो धक्का मुक्की करते हुए ईंट से सिर पर वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया की लिखित शिकायत मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।