नंदी सेवा ट्रस्ट का जत्था कटोरिया रवाना

0
fastlive news

धनबाद : देवघर के श्रावणी मेला में कांवरियों की सेवा को लेकर नंदी सेवा ट्रस्ट पुटकी का अहम योगदान रहता है। इस पवित्र कार्य के लिए ट्रस्ट का जत्था बुधवार को शिव मंदिर पुटकी से राजबाड़ा कटोरिया में आयोजित सेवा शिविर के लिए रवाना हुआ। ट्रस्ट के इस जत्था को जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने कटोरिया के लिए रवाना किया। इस दौरान शारदा सिंह ने भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कांवर यात्रा पर निकल रहे सभी श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि नंदी सेवा ट्रस्ट द्वारा वर्षों से निःस्वार्थ भाव से किया जा रहा यह सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मालूम रहे कि ट्रस्ट द्वारा सावन मास में एक माह तक कांवरियों के लिए निःशुल्क सेवा, उपचार, भोजन की व्यवस्था की जाती है। मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा, डुमरी विधायक जयराम महतो, समाजसेवी विजय झा, नंदी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र यादव सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन