
कतरास : शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती को लेकर बुधवार को टाटा सिजुआ स्थित टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के आवासीय कार्यालय में हुई । झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता क्रांति दूत शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती को भव्य बनाने की हुई बैठक की अध्यक्षता विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने की। आजाद सिजुआ (टाटा सिजुआ 12 नंबर) स्थित शहीद शक्ति के समाधी स्थल पर 02 अगस्त को 10:30 बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दल के नेता, सामाजिक संगठन, प्रबुद्धजन, छात्र-छात्राएं शहीद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। जिसमें राज्य के विभिन्न जगहों से गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से शहीद शक्ति के पुत्र मनोज कुमार महतो, बाबूनाथ महतो, बसंत कुमार महतो, सुमित कुमार महतो, रूपेश कुमार, गौरांग भारद्वाज, गोविंदचंद्र महतो, रमेश प्रसाद, राजेंद्र पासी, राजीव कुमार, बीरू सिंह, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।