भव्य महाआरती का आयोजन

0
fastlive news

धनबाद : झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन द्वारा यूनियन क्लब धनबाद में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें
बेकार बांध के राजेन्द्र सरोवर में 3 अगस्त को 5 वी भव्य महाआरती का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।जीटा के राजीव शर्मा ने ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि 3 अगस्त को 5 वी भव्य महाआरती का आयोजन बेकार बांध के राजेन्द्र सरोवर में किया जाएगा। जिसमें देश के कईं कोनों से आए कलाकारों द्वारा विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 4 बजे से 8 बजे तक होगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिये जिला प्रशासन के साथ साथ आयोजन समिति के लोग भी मौजूद रहेंगे। इस प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news