निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

0
fastlive news

धनबाद: बीआईटी सिंदरी में रविवार को पाटलीपुत्र अस्पताल, जोड़ाफाटक रोड, धनबाद ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया । शिविर में कुल 109 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश झा, यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक शरण, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मृणाल झा, जनरल सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अरुण अग्रवाला, दंत चिकित्सक डॉ. विकास कुमार तथा जनरल फिजीशियन डॉ. एस.डी. चौधरी ने अपनी सेवाएं प्रदान कर बीमारी से पीड़ित लोगों को सुझाव दिए। इस दौरान मरीजों की निःशुल्क ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, पल्स तथा डेंटल स्क्रीनिंग की जांच की गई। जांच में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के 32, यूरोलॉजी के 19, जनरल सर्जरी के 18, डेंटल के 15 तथा जनरल फिजीशियन के 25 मरीजों का परीक्षण किया गया। चिकित्सक ने आवश्यक जांच एवं समुचित उपचार के लिए पाटलीपुत्र अस्पताल आने की सलाह दी । इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि बीआईटी सिंदरी के सभी कर्मचारियों को पाटलीपुत्र अस्पताल में झारखंड राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सीजीएचएस दर पर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर की सफलता में बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ. पंकज राय, प्रशासन विभाग के बी.डी. यादव, डिस्पेंसरी प्रभारी प्रो. चैतन्य शर्मा तथा फार्मासिस्ट बसुदेव त्यागी का विशेष सहयोग रहा।
पाटलीपुत्र अस्पताल की स्वास्थ्य टीम में राकेश बरनवाल, सोमनाथ सिंह, मुकेश, अभिनाश, अकबर, अमीर, मरजीना, बबीता, पूजा, सुमन और राजन अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन