भारतीय संस्कृति की झलक

0
fastlive news

धनबाद : सावन उत्सव के तहत बुधवार को यूएस रुद्राक्ष अपार्टमेंट, कुसुम विहार में विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सावन क्वीन तथा महिलाओं और बच्चों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
कार्यक्रम में महिलाओं के आँख में पट्टी बांध कर अपने अपने पति को पकड़ने का प्रतियोगिता काफी आकर्षित रहा।
प्रतिभागियों ने झारखंडी, राजस्थानी, उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल की पारंपरिक वेशभूषा में शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। समिति की ओर से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया गया। निर्णायक भूमिका में सुमित्रा देवी थी। कार्यक्रम में रूबी मिश्रा, नंदनी मालवी,पूजा झा, उषा चौबे ,दीपा सिंघानियां, पूनम मिश्रा, ज्योति, मीणा, राजेश्वरी सहित समिति की सदस्य मौजूद रहीं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news