स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति पर विचार विमर्श

0
fastlive news

धनबाद : स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत नियुक्ति प्रक्रिया के लिए चयन समिति की बैठक उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मालूम रहे कि स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के तहत द्वितीय चरण में एएनएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, पारा मेडिकल स्टाफ सहित 99 पद के लिए नियुक्त की जानी है। इस संबंध में उपायुक्त ने विभिन्न विषयों और प्रक्रियाओं पर विचार विमर्श किया । तत्पश्चात उपायुक्त ने इसी महीने नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। बैठक में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, डीपीएम श्रीमती प्रतिमा कुमारी, डॉ मंजु दास व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news