दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली

0
fastlive news

बाघमारा। अंधकार पर प्रकाश और निराशा पर उम्मीद की जीत का प्रतीक दीपावली का पर्व बाघमारा में पूरे उल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। त्योहार को लेकर क्षेत्र में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। घरों की साफ-सफाई और सजावट से लेकर बाजारों में खरीदारी तक, हर ओर दीपावली का उत्सवी रंग नजर आया।

श्री श्री वैष्णवी काली मंदिर बाघमारा

शाम ढलते ही बाघमारा की तस्वीर बदल गई। घरों की चौखट पर सजे मिट्टी के दीये और छतों पर जगमगाती रंगीन लाइटों ने पूरे इलाके को रोशनी से नहला दिया। छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों में भी आकर्षक सजावट की गई थी। लोगों ने अपने घरों और दुकानों में विधिवत भगवान गणेश एवं मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और कारोबार में तरक्की की कामना की। वहीं, विभिन्न स्थानों पर मां काली की पूजा को लेकर भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा।

माँ काली मंदिर जमुआटांड

पूजा संपन्न होने के बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी और पटाखों की गूंज ने उत्सव की खुशी को और बढ़ा दिया। बच्चों में त्योहार को लेकर खास उमंग दिखी। वहीं, लोगों ने रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों के घर मिठाइयां एवं उपहार भेजकर खुशियां साझा कीं। एक-दूसरे को दीपावली की बधाई देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

त्योहार के दौरान क्षेत्र के कुछ स्थानों पर जुए की गतिविधियां भी चर्चा में रहीं। हालांकि, अधिकांश लोगों ने परिवार और समाज के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। कुल मिलाकर दीपावली ने बाघमारा के जनजीवन में उत्साह, उल्लास और आपसी मेल-मिलाप का नया रंग भर दिया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन