कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी

0
fastlive news

बाघमारा। बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र अंतर्गत एएमपी कोलियरी में संचालित खेमका कैरियर कंपनी के मैनेजर अजय कुमार दुबे को कथित तौर पर रंगदारी के लिए धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 12 नवंबर की रात कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोककर एक लाख रुपये की मांग की। रकम देने से इनकार करने पर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले को लेकर मैनेजर ने बरोरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

कोल डंप से लौटते समय रोकी गई गाड़ी

शिकायत के मुताबिक, घटना 12 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे की है। अजय कुमार दुबे एसओसीपी कोल डंप का निरीक्षण करने के बाद खदान परिसर से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो से पहुंचे चार-पांच लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि वाहन से उतरे लोगों ने उनसे एक लाख रुपये रंगदारी मांगी। मैनेजर ने शिकायत में आसाकोठी खटाल निवासी सुरेंद्र यादव की पहचान आरोपियों में से एक के रूप में की है। विरोध करने पर एक व्यक्ति ने उन पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही घटना की जानकारी कंपनी प्रबंधन तक नहीं पहुंचाने की चेतावनी भी दी गई।

परिवार के बीच भय का माहौल, आरोपों से किया इनकार

घटना के बाद से मैनेजर और उनके परिजन भयभीत बताए जा रहे हैं। वहीं, मामले में नामजद सुरेंद्र यादव ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए खारिज किया है।

इस संबंध में बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि मैनेजर की ओर से लिखित आवेदन मिला है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन