श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन

0
fastlive news

बाघमारा।: श्री गंगा गौशाला, कतरास में आयोजित पाँच दिवसीय श्रीकृष्ण कथा का पंचम एवं अंतिम दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ पूज्या देवी चित्रलेखाजी ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, महारास, गोपी प्रेम, उद्धव संवाद एवं श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।  प्रवचन के दौरान देवी चित्रलेखाजी ने प्रेम और करुणा का महत्व बताते हुए कहा कि प्रेम ही वह शक्ति है, जो मनुष्य को भगवान के सबसे निकट ले जाती है। भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन प्रेम, करुणा और समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने श्रोताओं को कहा कि जिस हृदय में निष्कपट प्रेम होता है, वहीं भगवान का वास्तविक निवास होता है।

 

महारास के आध्यात्मिक महत्व को समझाते हुए देवीजी ने बताया कि महारास आत्मा और परमात्मा के दिव्य मिलन का प्रतीक है। गोपियों का प्रेम किसी अपेक्षा या स्वार्थ पर आधारित नहीं था, बल्कि पूर्ण समर्पण और परमात्मा में अटूट विश्वास का सर्वोच्च उदाहरण था। कथा के प्रमुख प्रसंगों में श्रीकृष्ण और सुदामा जी के दिव्य मिलन का अत्यंत मार्मिक वर्णन हुआ। देवी चित्रलेखाजी ने बताया कि भगवान के लिए धन, वैभव और बाहरी साधन नहीं, बल्कि भक्त का निष्कपट प्रेम और निर्मल भाव ही सबसे बड़ा उपहार है। सुदामा चरित्र हमें सच्ची मित्रता, विनम्रता और भगवान पर अटूट विश्वास की प्रेरणा देता है। मधुर भजनों एवं सामूहिक हरिनाम संकीर्तन से पूरा कथा परिसर भक्तिमय हो उठा। अंत में महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ पाँच दिवसीय श्रीकृष्ण कथा का भव्य एवं मंगलमय समापन हुआ।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा में गृह प्रवेश श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी